GyanAmazing Fact

इन 60 देशों में फ्री एंट्री कर सकते हैं भारतीय, वीजा की जरूरत भी नहीं

भारत का लगभग हर इंसान दुनिया घूमना चाहता है परंतु बहुत से ऐसे देश हैं जिनका वीजा मिलना बड़ा ही मुश्किल होता है जैसे अमेरिका जापान इत्यादि परंतु हम आपको बता दें कि दुनिया में ऐसे बहुत से देश हैं और अच्छी-अच्छी जगह हैं जहां पर हम भारतीय बिना वीजा के भी जा सकते हैं
कुछ समय पहले ही लंदन की इमीग्रेशन कंसल्टेंसी ‘हेनली एंड पार्टनर्स’ ने साल 2022 के लिए पूरी दुनिया के पावरफुल पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की है. इसमें भारतीय पासपोर्ट को 87वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसके मुताबिक भारतीय  पासपोर्टधारक दुनिया के 60 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं.

हम सबको पता है कि करोना के बाद से ही लगभग सभी देशों ने अपने यहां एंट्री बंद कर दी थी जिसके बाद से जो भी टूरिस्ट थे या जिन्हें दूसरे देश घूमना था उनके लिए बड़ी ही मुश्किल हो गई थी परंतु यह जानकर आपको खुशी होगी कि अब लगभग सभी देशों ने अपने टूरिज्म का रास्ता खोल दिया है। हम आपको बता दें कि आपको किसी भी देश में जाने के लिए उसका वीजा होना बहुत जरूरी होता है या इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपके देश का पासपोर्ट कितना स्ट्रांग है।
कुछ समय पहले ही हेनली एंड पार्टनर्स’ ने साल 2022 के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की लेटेस्ट रैंकिंग लिस्ट जारी की है. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में दुनिया के सभी 199 देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग की जाती है.

इस रैंकिंग के अनुसार जापान, सिंगापुर और साउथ कोरिया के पासपोर्ट को सबसे ज्यादा स्ट्रांग बताया गया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्यादातर इस लिस्ट में जापान का नाम सबसे ऊपर होता है इसका मतलब जापानी चाहे तो दुनिया के 193 देश में बिना वीजा के घूम सकता है। जापान पिछले 5 सालों से पहले स्थान पर बना हुआ है।
इसके बाद दूसरा नंबर सिंगापुर और तीसरे स्थान पर साउथ कोरिया है।वहीं, अगर सिंगापुर और साउथ कोरिया की बात करें तो यहां के पासपोर्टधारक दुनिया के 192 देशों में बिना वीजा के एंट्री कर सकते हैं. 

इस लिस्ट में भारत का स्थान 87वे नंबर पर आता है। साल 2021 के क्वॉटर 3 और क्वॉटर 4 में भारत की रैंकिंग 90वें स्थान पर थी. पासपोर्ट इंडेक्स किसी एक देश के दूसरे देशों के साथ डिप्लोमेटिक रिलेशन की मजबूती को दर्शाता है.

भारत की रैंकिंग के अनुसार भारतीय पासपोर्टधारक दुनिया के 60 देशों में बिना वीजा के एंट्री कर सकते हैं. वहीं, पाकिस्तान को इस लिस्ट में 109वां स्थान प्राप्त है। पाकिस्तान के पासपोर्ट धारक दुनिया के सिर्फ 32 देशों में ही बिना वीजा के एंट्री कर सकते हैं।

कुछ देश भारतीयों को बिना वीजा के अपने देश में आने देते हैं तो वहीं कुछ देश भारतीय पासपोर्ट धारकों को आन अराइवल की सुविधा देते हैं अर्थात उनके देश में जाते ही आपको वीजा मिल जाता है। वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देने वाले एशियाई देशों में थाईलैंड, इंडोनेशिया, मालदीव्स और श्रीलंका शामिल हैं. हम भारतीय अफ्रिका के 21 देशों में वीजा ऑन अराइवल पर जा सकते है

इन 60 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं भारतीय पासपोर्ट धारक (Visa Free Countries for Indian Passport Holders)

  1. कुक आइलैंड
  2. फिजी
  3. मार्शल आइलैंड
  4. माइक्रोनीशिया 
  5. नियू
  6. पलाउ आइलैंड
  7. समाओ
  8. तुवालू
  9. वनुआटू
  10. ईरान
  11. जॉर्डन
  12. ओमान
  13. कतर
  14. अल्बानिया
  15. सर्बिया
  16. बारबाडोस
  17. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड
  18. डोमिनिका
  19. ग्रेनेडा
  20. हैती
  21. जमैका
  22. मोंटेसेराट
  23. सेंट किट्स एंड नेविस
  24. सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स
  25. त्रिनिदाद और टोबैगो
  26. कंबोडिया
  27. इंडोनेशिया
  28. भूटान
  29. सैंट लुसिया
  30. लाओस
  31. मकाओ
  32. मालदीव
  33. म्यांमार
  34. नेपाल
  35. श्री लंका
  36. थाईलैंड
  37. तिमोर-लेस्ते 
  38. बोलीविया
  39. गैबॉन
  40. गिनी-बिसाऊ
  41. मेडागास्कर
  42. मॉरिटानिया
  43. मॉरीशस
  44. मोजाम्बिक
  45. रवांडा
  46. युगांडा
  47. सेशल्स
  48. सिएरा लियोन
  49. सोमालिया
  50. तंजानिया
  51. टोगो
  52. ट्यूनीशिया
  53. इथोपिया
  54. ज़िम्बाब्वे
  55. सेनेगल
  56. केप वर्डे आइलैंड
  57. कोमोरो आइलैंड
  58. एल साल्वाडोर
  59. बोत्सवाना
  60. बुरुंडी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button