Amazing FactGyanHealth

मक्खियों को घर से भगाने का यह है रामबाण इलाज, दोबारा नजर नहीं आएंगी मक्खियां

House Flies Home Remedies: आपका घर चाहे कितना भी साफ सुथरा हो और चाहे कितना भी अच्छा हो फर्श पर मार्बल लगे हो दीवारों में पेंट हो और घर में मक्खियां घूमती रहे तो बहुत ही गंदा लगता है और खाते वक्त अगर खाने के आस पास आकर बैठ जाएं तो और बुरा लगता है

अगर मक्खियां आपके घर में आती हैं तो सिर्फ मक्खियां ही नहीं आती बल्कि अपने साथ बहुत सी बीमारियों को भी लेकर आती हैं और अगर आपके घर में बच्चे हैं तो उन्हें बीमार करने के लिए यह मक्खियां ही काफी हैं।
अगर आप भी घर में घूमने वाली मक्खियों से परेशान है और उनसे घिन आती है तो उन्हें भगाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं जिससे कि उनकी भिन्न-भिन्न आहट खत्म हो जाएगी और मक्खियां आपके घर से भाग जाएंगी।

मक्खियों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय : Home Remedies To Get Rid Of House Flies

अगर आप  सारे उपाय आजमाकर थक चुके हैं मक्खियों को भगाने के लिए तो यह कुछ घरेलू उपाय आजमाकर देखें इससे घर की मक्खियां भाग जाएंगी

मॉनसून में होने वाली खुजली को ठीक करने के घरेलू उपाय

नमक पानी से मक्खियों को भगाएं

मक्खियों को भगाने के लिए आप एक गिलास पानी मे 3 चम्मच नमक मिला लीजिए और इसे किसी स्प्रे बोतल में डाल कर मक्खियों वाली जगह पर स्प्रे कर दीजिए उससे मक्खियां वहां नहीं बैठेंगी और अगर मक्खियों के ऊपर पड़ गया तो वह वही मर जाएंगी

सेब के सिरके से मक्खियों को भगाएं

यह गिलास सेव का सिरका ले और उसमें हैंडवास की कुछ बूंदें मिला दे इसके बाद प्लास्टिक रैप से इसके मुंह को ढक दें और ऊपर से रबड़ लगाकर टाइट कर दे। इसके बाद इसके लगे प्लास्टिक में छेद कर दें और मक्खियों वाली जगह पर रख दें जैसे ही मक्खियां अंदर जाएंगी तो हैंडवास के कारण बाहर नहीं निकल पाएंगी और अंदर ही डूब कर मर जायेंगी।

पेशाब में जलन के घरेलू उपाय

पुदीना और तुलसी से मक्खियों को भगाएं

पुदीना और तुलसी के पेस्ट का मिश्रण कीटनाशक की तरह होता है इसके लिए आप पुदीना और तुलसी का पेस्ट बना लें और किसी स्प्रे बोतल में डाल कर मक्खियों के ऊपर स्प्रे कर दे इससे मक्खियां आपके घर से भाग जाएंगी।

वीनस फ्लाईट्रैप से मक्खियों को भगाएं

यह एक  कार्निवोरस पौधा है जो कीड़े मकोड़ों को खा जाता है. इस पौधे को आप घर में किसी कोने पर लगा दे या अपने घर के बाहर भी लगा सकते हैं इस पौधे का मुंह हमेशा खुला रहता है और जैसे इस पर मक्खियां या कोई कीड़ा बैठता है  तो वह उसे दबोच लेता है और मार डालता है।

क्या चाय पीने से वजन बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट की राय

दूध और काली मिर्च से मक्खियों को भगाएं

मक्खियों को भगाने के लिए आप दूध और काली मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं इसके लिए आप एक गिलास दूध में एक चम्मच काली मिर्च और 3 चम्मच चीनी मिला लें और जहां मक्खियां रहती है वहां रख दे मक्खियां इसकी तरफ आएंगी और इसमें चिपक कर डूब कर मर जाएंगी।

नोट: यह सभी सलाह सामान्य जानकारी से प्रदान की गई है इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button