CSIR UGC NET Exam 2022: ऑनलाइन आवेदन शुरू, 2022 में होगी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा जून 2021 का पंजीकरण शुरू हो गया है। पंजीकरण करने की आखिरी तिथि 2 जनवरी की रात 11.50 बजे तक हैं। इसकी परीक्षा 29 जनवरी, 5 फरवरी व 6 फरवरी 2022 को आयोजित की जानी है। और अधिक जानकारी के लिए आप csirnet.nta.nic.in और nta.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।
- छत्तीसगढ़ व्यापम में 15000 पदों पर सीधी भर्ती | Cg Vyapam Recruitment
- Sarkari Naukri December | दिसंबर महीने की टॉप सरकारी नौकरियां 2021
- Kuttymovies – Download HD Tamil movies in 2022
- DRDO Recruitment 2021: 10वीं पास छात्रों के लिए DRDO में बंपर वैकेंसी
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा जून 2021 का पंजीकरण 3 दिसंबर 2021 से शुरू कर दिया है। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2021 ऑनलाइन आधारित टेस्ट है। देश के शिक्षण संस्थानों व कॉलेजों में लेक्चरर, सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) पदों की पात्रता निर्धारित करने के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित की जाती है। एसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा जून 2021 की अधिसूचना को एनटीए द्वारा जारी कर दि गई है। इसके अनुसार 2 जनवरी 2022 की रात 11.50 बजे तक अभ्यर्थियों के पास परीक्षा के लिए पंजीकरण करने का आखिरी समय है। कोरोना महामारी के कारण यह परीक्षाएं टलती जा रही थी। परंतु अब देश भर के अभ्यर्थियों को इस परीक्षा की सूचना जारी होने के बाद बड़ी राहत मिली है। अब वह जल्द ही परीक्षा देकर जेआरएफ, सहायक प्रोफेसर व लेक्चरर के पद पर शिक्षण संस्थानों में नियुक्त हो सकेंगे।
कार्यक्रम | तिथियां |
ऑनलाइन पंजीकरण की समय अवधि | 3 दिसंबर 2021 से 2 जनवरी 2022 (रात 11.50 बजे तक) |
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 3 जनवरी 2022 (रात 11.50 बजे तक) |
कब होगी परीक्षा | 29 जनवरी , 5 फरवरी और 6 फरवरी 2022 |
परीक्षा का समय | पहला चरण सुबह 9 बजे से दो पहर 12 बजे तक , दूसरा चरण दो पहर 3 बजे से शा म 6 बजे तक |
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
किस तरह होगी परीक्षा | कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा |
क्या है परीक्षा का स्वरूप | बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगेएंगे |
कितने टेस्ट पेपर होंगे | 1. केमिकल साइंस 2. अर्थ, एटमोस्फियरिक, ओशियन एंड प्लेनेटरी साइंसेज 3. लाइफ साइंसेज 4. मैथमेटिकल साइंसेज 5. फिजिकल साइंसेज |
क्या होगा परीक्षा का माध्यम | हिंदी व इंग्लिश (द्विभाषिक) |
ऐसे करें आवेदन –
- आपको सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
- इसके पश्चात सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा जून 2021 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात पूछे गए प्रश्नों का सही सही उत्तर दर्ज करें और पंजीकरण करें।
- इसके पश्चात आवेदन पत्र को भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें।
- शुल्क जमा करने के पश्चात दर्ज के बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका आवेदन पत्र जमा हो जाएगा।
- अब आपकी आवेदन पत्र की कॉपी स्क्रीन पर दिखेगी, अब इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
इस डायरेक्ट लिंक क्लिक पर अभ्यर्थी पंजीकरण कर सकते हैं।
इस डायरेक्ट लिंक पर मिलेगी सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा से जुड़ी जानकारी।