Health

शिलाजीत के फायदे और नुकसान : शिलाजीत के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Shilajit khane ke fayede/benefite of shilajit

लोगों में एक प्रकार की भ्रांति है कि शिलाजीत केवल मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए होती है परंतु ऐसा नहीं है आयुर्वेदिक जगत में शिलाजीत को एक ऐसी औषधि माना जाता है जिसे बड़ी से बड़ी बीमारी को ठीक करने में काम लाया जाता है
परंतु आजकल इस औषधि का काम केवल पुरुषों की शक्ति बढ़ाने में ही काम लाया जाता है इसमें कोई दो राय नहीं कि यह औषधि पुरुषों की मर्दाना ताकत को बढ़ाता है
लेकिन यह अन्य रोगों में भी बहुत कारगर साबित होता है इसके कुछ फायदे इस प्रकार से हैं

shilajit पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन में सुधार

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बहुत ही जरूरी हार्मोन होता है यह हार्मोन पुरुषों में यौन दुर्बलता को दूर करने तथा उनकी नपुंसकता जैसी बीमारियों को दूर करने में तो काम आता ही है। बल्कि यह आपके विभिन्न अंगों में भी काम आता है जैसे कि अगर आप बॉडीबिल्डिंग करते हैं तो आपकी मांस पेशियों को बढ़ाने के लिए बहुत आवश्यक हार्मोन है।  इसकी कमी के कारण पुरुषों को बालों का झड़ना, मसल्स कमजोर होना, बॉडी फैट बढ़ना व थकान जैसी समस्या हो सकती है।

अनियमित पीरियड्स में shilajit (is shilajit good for periods)

आज की डेट में औरतों और लड़कियों में इनरेगुलर पीरियड का होना एक बहुत ही आम समस्या है। अधिकतर महिलाएं इस समस्या का सामना कर रही हैं। इरैगुलर पीरियड्स (irregular periods) का महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। शिलाजीत का सेवन इनरेगुलर पीरियड को ठीक करने में काफी मददगार साबित होता है

Shilajit के फायदे- एनीमिया की समस्या

आजकल शरीर में खून की कमी एक आम बात है जिसे एनीमिया की समस्या कहा जाता है। यह समस्या आमतौर पर महिलाओं में होती है। यह थोड़े ही मात्रा में परंतु पुरुषों में भी देखी जाती है। शिलाजीत के सेवन से शरीर में खून बनने में मदद मिलती है। क्योंकि इसमें ह्यूमिक एसिड और आयरन मौजूद होता है।

 shilajit दिमाग को तेज रखता है

आज की डेट में ओवरथिंकिंग एक बहुत ही आम बीमारी है कई लोग तो इसे बीमारी भी नहीं मानते परंतु यह एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है जो आदमी को अंदर से खोखला कर देती है। शिलाजीत के सेवन से हमें ओवरथिंकिंग से बचने में मदद मिलती है। क्योंकि यह हमारी याद्दाश्त को मजबूत कर सकता है। इसमें मौजूद फुलविक एसिड दिमाग में ताऊ प्रोटीन के असामान्य व  असंतुलित उत्पादन को रोक सकता है।

Shilajit बढ़े ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है

शिलाजीत को बड़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने में काम लाया जा सकता है क्योंकि इसमें एंटीहाइपरटेंसिव (ब्लड प्रेशर कम करने वाला) प्रभाव भी है। 

shilajit मूत्र संबंधी समस्याओं में उपयोगी

शिलाजीत का प्रयोग मित्र संबंधित समस्याओं में किया जाता है इसकी पुष्टि इंटरनेशनल जर्नल ऑफ आयुर्वेदा रिसर्च के एक शोध के जरिए होती है। एनसीबीआई की साइट पर पब्लिश इस शोध में जिक्र मिलता है कि शिलाजीत में इम्यूनोस्ट्यूमुलेंट (प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाला) गुण पाया जाता है।

shilajit अल्जाइमर में लाभकारी

शिलाजीत में फुल्विक एसिड (fulvic acid) पाया जाता है। यह तत्व याददाश्त को बढ़ावा देने का काम कर सकता है। इसी तत्व की मौजूदगी के कारण शिलाजीत में एंटीअल्जाइमर (अल्जाइमर से राहत दिलाने वाला) प्रभाव पाया जाता है 

Shilajit इम्यूनिटी को बूस्ट करता है

आज की डेट में इम्यूनिटी का कमजोर होना एक बहुत ही बड़ी समस्या है क्योंकि इम्यूनिटी के कमजोर होने से आपको कई सारी बीमारियां हो जाती हैं शिलाजीत के सेवन से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। इम्यून सिस्टम को कमजोर करने वाले वायरस और बैक्टीरिया शरीर को भी कमजोर बना देते हैं। ऐसे में शिलाजीत का उपयोग इम्यूनिटी अच्छी बनाए रखने के साथ रोगों से भी दूर रखने में मदद करता है।

Shilajit Ke Nuksan

यदि शिलाजीत को सही तरीके और सही मात्रा में ना लिया जाए तो फायदा करने के बजाय आपको नुकसान पहुंचा सकता है जैसे कि

  1. शिलाजीत में ब्लड प्रेशर कम करने वाला प्रभाव होता है इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीज शिलाजीत का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें
  2. मेरे शिलाजीत का सेवन सही तरीके से ना किया जाए तो इससे नशा भी हो सकता है क्योंकि इसमें माइकोटॉक्सिन (फंगस द्वारा उत्पन्न एक विषैला पदार्थ) और फ्री रेडिकल्स आदि मौजूद होते हैं 
  3. शिलाजीत की तासीर गर्म होती है, जिस कारण अधिक सेवन करने से सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
  4. पैरों में जलन का अहसास।
  5. हाथ और पैरों में अधिक गर्मी महसूस करना।

इस प्रकार के किसी भी समस्या को अगर देखें तो शिलाजीत का सेवन तुरंत बंद कर दें

शिलाजीत का सेवन कैसे करें? (how to consume shilajit)

शिलाजीत का सेवन करने से पहले आप एक बार डॉक्टर या किसी औषधि विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें और आप लेना चाहे तो इसे पाउडर और कैप्सूल के रूप में ले सकते हैं। शिलाजीत को दूध के साथ लेना अधिक फायदेमंद माना जाता है। शिलाजीत का सेवन रात को अधिक लाभकारी होता है।

महिलाएं शिलाजीत का सेवन आसानी से कर सकती हैं। शिलाजीत खाने से महिलाएं (shilajit khane ke fayde) तनाव मुक्त रहती हैं, मासिक धर्म नियमित होते हैं और प्रजनन क्षमता में सुधार होता है।

FAQ

Qus. क्या शिलाजीत इरेक्टाइल डिसफंक्शन (स्तंभन दोष) के लिए अच्छा है?

Ans. हां,

Qus. क्या शिलाजीत एक स्टेरॉयड है?

Ans. नहीं,

Qus. क्या शिलाजीत लिवर के लिए अच्छा है?

हां

Qus.क्या शिलाजीत महिलाओं के लिए अच्छा है?

Ans. हां,

Qus. शिलाजीत क्या है?

Ans. औषधि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button